राज्य न्यूज़

वाराणसी: बढ़ती गर्मी की वजह से सुख रहा गंगा का पानी

by | Apr 8, 2025 | उत्तर प्रदेश, न्यूज़, वाराणसी

वाराणसी में बढ़ती गर्मी की वजह से गंगा सिमटती जा रही है। आमतौर पर गंगा में उभरते टीलों मई और जून में दिखते थे। लेकिन, इस बार अप्रैल महीने के शुरुआती दिनों में ही टीले दिखने लगे हैं। इसको लेकर विज्ञानी चिंतित हैं।

बीएचयू महामना मालवीय गंगा शोध केंद्र के वैज्ञानिक प्रो. बीडी त्रिपाठी ने बताया कि अप्रैल में ही गंगा की स्थिति मई और जून की तरह नजर आ रही है। गंगा की इस तस्वीर के चार मुख्य कारण है। जिसमें सबसे पहला कारण है कि गंगा में पानी का लगातार कम होना, दूसरा हरिद्वार से चैनल के माध्यम से दूसरे प्रदेशों में पानी का हस्ताक्षरित करना। तीसरा कारण है कि गंगा की दोनों ओर लिफ्ट कैनाल बनाकर पानी को खेतों में सप्लाई करना है।

जिनसे फसलों की सिंचाई होती है। इसके साथ चौथा कारण पिछले 2 दशकों से लगातार गंगा बेसिन में भूजल स्तर का तेजी से नीचे गिरना है। इसके चार्जिंग के लिए भी गंगा का पानी नीचे जा रहा है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म