अमेरिकी राजनीति में एक नया तूफान आ गया है। मशहूर उद्योगपति और टेस्ला-स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने 'अमेरिका पार्टी' नामक नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा की है। मस्क ने अपनी सोशल मीडिया साइट X पर दावा किया कि यह पार्टी देश को रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दलों की दोहरी व्यवस्था से आजादी दिलाएगी।

उनके मुताबिक, 65% अमेरिकी नागरिक इस नई पार्टी के समर्थन में हैं, जो मौजूदा सियासी ढांचे से नाखुशी जता रहे हैं। यह ऐलान मस्क और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ को लेकर हालिया तकरार के बाद आया है। मस्क का कहना है कि ‘अमेरिका पार्टी’ नवाचार, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम अमेरिका की सियासत को हिला सकता है। पार्टी का विस्तृत मेनिफेस्टो और नेतृत्व ढांचा जल्द सामने आने की उम्मीद है। सवाल यह है कि क्या मस्क की यह सियासी पारी वाकई खेल बदल देगी? सभी की नजरें अब उनके अगले कदम पर टिकी हैं।

An experienced and dedicated media professional holding a Master’s degree in Journalism. Equipped with a deep understanding of the media landscape, news gathering, and team management, currently serving as an Assignment Coordinator at Samachar Plus OTT. Possesses a successful background in freelance reporting with ZenG News, which has built a strong foundation in ground reporting and the ability to make quick decisions.

