राज्य न्यूज़

सोनिया गांधी ने ईरान पर हुए इजराइली हमले की कड़ी निंदा, बोली: इजराइल के हमलों पर सरकार को मजबूती से बोलना चाहिए

by | Jun 21, 2025 | राजनीति

कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने ईरान पर हुए इजराइली हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने यह बयान द हिंदू अखबार में लिखे एक लेख के माध्यम से दिया। सोनिया गांधी ने अपने लेख में इजराइल की नीति को दोहरा मापदंड बताते हुए कहा कि एक ओर तो इजराइल खुद परमाणु शक्ति संपन्न देश है, जबकि दूसरी ओर वह ईरान पर हमला कर रहा है, जो अब तक परमाणु हथियार रखता भी नहीं है। यह रवैया पूरी तरह से अनुचित और असंतुलित है।

सोनिया गांधी ने भारत सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ईरान भारत का पुराना और विश्वसनीय मित्र रहा है। ऐसे में जब ईरान पर हमले हो रहे हैं और गाजा में मानवता का विनाश हो रहा है, तो भारत जैसे लोकतांत्रिक और नैतिक जिम्मेदारी वाले देश को चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को स्पष्ट, जिम्मेदार और मजबूत आवाज में इस संकट पर अपनी बात रखनी चाहिए।

गांधी का मानना है कि भारत की भूमिका केवल एक तटस्थ दर्शक की नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसे एक वैश्विक नेता की तरह अपने रुख को दुनिया के सामने रखना चाहिए। उन्होंने लिखा कि अब भी देर नहीं हुई है, और भारत को सही समय पर सही पक्ष में खड़ा होना चाहिए ताकि अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसकी नैतिक साख बनी रहे।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म