राज्य न्यूज़

इजराइल-ईरान युद्ध: मध्य पूर्व में खौफ की आग

by | Jun 14, 2025 | अंतरराष्ट्रीय, न्यूज़

मध्य पूर्व की रातें अब धमाकों और दहशत के साये में डूबी हैं। इजराइल और ईरान, दो ताकतवर दुश्मन, एक ऐसे युद्ध में उलझ गए हैं, जो दुनिया को तबाह कर सकता है। 13 जून 2025 को इजराइल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ के तहत ईरान की नतांज़ और फोर्डो परमाणु साइट्स पर ताबड़तोड़ हमले किए। धमाकों की गूंज में 78 लोग मारे गए, जिनमें ईरान के शीर्ष जनरल हुसैन सलामी और मोहम्मद बघेरी शामिल थे। इजराइल का दावा है कि ये हमले ईरान के परमाणु हथियारों को रोकने के लिए थे।
ईरान ने चुप नहीं बैठा। शुक्रवार रात, तेहरान ने तेल अवीव और यरुशलम पर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। एक शख्स मारा गया, दर्जनों घायल। सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने ‘कठोर सजा’ की धमकी दी, लेकिन ईरान की कमजोर हवाई रक्षा सवाल उठा रही है। तेल की कीमतें 13% उछल गईं, और वैश्विक बाजार डगमगा रहे हैं।
ये युद्ध अब सिर्फ दो देशों तक सीमित नहीं। अमेरिका ने खुद को अलग बताया, लेकिन उसकी सेनाएं अलर्ट पर हैं। सऊदी अरब, जॉर्डन डरे हुए हैं। अगर होर्मुज़ की खाड़ी बंद हुई, तो तेल आपूर्ति ठप हो सकती है। क्या ये तीसरे विश्व युद्ध की आहट है? मध्य पूर्व की आग अब बुझने वाली नहीं

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म