राज्य न्यूज़

9 जुलाई को देव गुरु बृहस्पति होंगे उदय

by | Jul 2, 2025 | ट्रेंडिंग

जुलाई महीने की शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद खास मानी जा रही है। इसका मुख्य कारण देवगुरु बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय होना है। वर्तमान में बृहस्पति मिथुन राशि में स्थित हैं और 9 जुलाई 2025 को रात 10 बजकर 50 मिनट पर उनका उदय इसी राशि में होगा। यह ज्योतिषीय घटना न केवल 12 राशियों पर बल्कि देश-दुनिया पर भी गहरा प्रभाव डालेगी।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नवग्रहों में बृहस्पति को विशेष और शुभ ग्रह माना जाता है। उन्हें ज्ञान, धन, शिक्षा, धर्म और वैवाहिक जीवन का कारक ग्रह माना गया है। गुरु के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और उन्नति के अवसर बढ़ते हैं। कुंडली में बृहस्पति की मजबूत स्थिति व्यक्ति को करियर में सफलता, वैवाहिक सुख और सम्मान प्रदान करती है।

गुरु एक राशि में लगभग 13 महीने तक रहते हैं और फिर गोचर करते हैं, लेकिन उनका उदय होना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है जितना कि गोचर। उदय होते ही गुरु की ऊर्जा और प्रभाव कई गुना बढ़ जाते हैं। यह समय धार्मिक कार्यों, शिक्षा से जुड़े फैसलों, और आर्थिक योजनाओं के लिए शुभ माना जाता है।

9 जुलाई को होने वाला यह परिवर्तन कई राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा, वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। साथ ही, इसका असर राजनीतिक और आर्थिक घटनाओं पर भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में ज्योतिषीय दृष्टि से यह समय बेहद निर्णायक माना जा रहा है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म