October 22, 2026 | 9 : 14 AM

राज्य न्यूज़

जबलपुर: सुंदरता और करियर के जलन में दोस्त पर फेंका एसिड, हमले के दौरान पीड़िता की मां थी मौजूद

by | Jul 2, 2025 | क्राइम, न्यूज़

जबलपुर के ग्वारीघाट क्षेत्र की अवधपुरी कॉलोनी में 29 जून रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवती ने अपनी बचपन की सहेली पर एसिड फेंक दिया। 21 वर्षीय इशिता साहू ने 22 वर्षीय श्रद्धा दास को उसके घर जाकर ‘सरप्राइज’ देने के बहाने बाहर बुलाया और उस पर तेज़ाब फेंक दिया। हमले के वक्त श्रद्धा की मां भी वहां मौजूद थीं।

इस हमले में श्रद्धा गंभीर रूप से झुलस गई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, श्रद्धा के शरीर का लगभग 50% हिस्सा जल चुका है।

पूछताछ में इशिता ने पुलिस को बताया कि वह श्रद्धा की सुंदरता और करियर से जलती थी। इस जलन के कारण ही उसने यह खौफनाक कदम उठाया और उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस से पूछा, “वो जिंदा है क्या? मर जाएगी? मुझे फांसी हो जाएगी?”

पुलिस ने इशिता के खिलाफ हत्या की कोशिश और एसिड अटैक की धाराओं में मामला दर्ज किया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। इस घटना में एक और आरोपी, अंश शर्मा, फरार है। पुलिस के मुताबिक, अंश ने खुद को प्रोफेसर बताकर एक दुकानदार को फर्जी लेटरहेड दिखाया, जिससे इशिता को एसिड मिल सका। पुलिस अब अंश की तलाश कर रही है। यह वारदात समाज में बढ़ती ईर्ष्या और असहिष्णुता का खतरनाक उदाहरण बनकर सामने आई है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म