राज्य न्यूज़

आज ‘कैप्टन कूल’ हुए 44 के

by | Jul 7, 2025 | न्यूज़, स्पोर्ट्स

आज दुनिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 44 साल के पूरे हो गए हैं| आज ही के दिन ‘कैप्टन कूल’ धोनी साल 1981 में रांची में जन्मे थे|वे पहले अपने स्कूल में फुटबॉल खेला करते थे| उसके बाद उनके स्कूल के कोच ने ही उनकी गोलेकीपिंग स्किल देखकर उन्हें क्रिकेट में विकेटकीपिंग करने के लिए कहा और उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया| जिसके बाद धीरे-धीरे वे आगे बढ़ते गए और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा| धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक माना जाता है और उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने कई ऐतिहासिक जीत हासिल की हैं और वे पहले और इक्लौते कप्तान बने जिन्होंने तीनों ICC ट्रॉफी अपने और अपने देश के नाम की|

जन्मदिन की बधाइयां

  • बीसीसीआई ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे @msdhoni, पूर्व टीम इंडिया कप्तान और खेल के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक”
  • फैंस और क्रिकेट जगत ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाईयां दी , जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों ने पुराने वीडियो और तस्वीरों के साथ अपनी भावनाएं साझा की हैं

फैंस की प्रतिक्रियाएं

  • फैंस ने धोनी के जन्मदिन के लिए खास तैयारी की है, जिसमें बड़े-बड़े कटआउट्स और बैनर शामिल हैं
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फैंस धोनी के नाम का जयकारा लगाते और उनके जन्मदिन को त्योहार की तरह मना रहे हैं

धोनी की उपलब्धियां

  • धोनी की कप्तानी में भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीती है| इसके साथ ही 5 बार IPL और 2 बार CLT20 भी अपनी कप्तानी में जीती|धोनी 60 टेस्ट और 200 ODI और 72 टी20 में विकेटकीपिंग करने वाले इकलौते कप्तान भी हैं|
  • धोनी को 2009 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
  • धोनी को 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
  • अर्जुन पुरस्कार: धोनी को 2007 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म