हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। सीएम सुक्खू अगले तीन चार दिन तक यही रुकेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर प्रदेश के विभिन्न मसले उठाएंगे।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने अगले कल केंद्रीय पर्यटन मंत्री, केंद्रीय नागरिक उड्डयन और केंद्रीय वित्त मंत्री से मिलने का वक्त मांग रखा है। इन तीनों से सीएम सुक्खू अगले कल मुलाकात कर सकते हैं। सुक्खू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से 2% अतिरिक्त कर्ज लेने की इजाजत का मसला फिर उठा सकते हैं।