लखनऊ में रविवार सुबह से ही तेज धूप निकली। गर्मी ने लोगों को परेशान किया। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में कई बार बादल छाएंगे। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 40 डिग्री के आसपास रहेगा।
मौसम विभाग वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में 5 डिग्री की बढ़त होगी। गर्मी बढ़ेगी। 14 मई से प्रदेश के कई हिस्सों में हीट वेव चलने की संभावना है। वहीं, शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39.9 और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। दिन में उमस भरी गर्मी के चलते लोग परेशान हुए।