कर्नाटक में हिंदी बोलने और कन्नड़ नहीं बोलने पर हंगामा हो गया है। दरअसल, पटना की प्रियंका बेंगलुरु के चंदापुरा में SBI बैंक में मैनेजर हैं। वहां एक कस्टमर से कन्नड़ में बात नहीं करने पर उनकी तीखी बहस हुई।
इस बहस का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। 1 मिनट 23 सेकेंड के इस वीडियो में प्रियंका का बोलते सुना जा रहा है कि, ‘ये भारत है, हिंदी मेरी राष्ट्रभाषा है, मैं तो हिंदी में ही बोलूंगी।’ वहीं कस्टमर उन्हें बार-बार कन्नड़ बोलने को मजबूर करता है। वो बोल रहे हैं- ‘पहले कन्नड़ फिर देश।’।