हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 24 मई को प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली जाएंगे। जानकारी के अनुसार 24 मई को दिल्ली में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की बैठक प्रस्तावित है।
इसमें सभी मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है। सीएम सुक्खू पीएम मोदी से तुर्की से आ रहे सेब का मामला उठाएंगे और इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग रखेंगे। सोमवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि तुर्किये से आयातित सेब हिमाचल प्रदेश के बागवानों को प्रभावित करते हैं।