गुमला के सदर थाना क्षेत्र में सुबह एक दंपती गैस रिसाव के कारण गंभीर रूप से झुलस गए। गैस रिसाव से हुए हादसे में दुरदुरिया निवासी गौरी उरांव (48) और उनके पति रंथू उरांव (58) की हालत गंभीर है।
जानकारी के मुताबिक घटना सुबह के समय की है। दंपती चाय बनाने के लिए किचन में गए। रात से ही गैस का रिसाव हो रहा था। जैसे ही उन्होंने माचिस जलाई, आग भड़क उठी। घटना के समय घर में दोनों अकेले थे। उनके बच्चे घर से बाहर थे।