लखनऊ में रिटायर दरोगा के बेटे ने सुसाइड कर लिया। वह पत्नी और अपने ससुराल वालों से परेशान था। गुरुवार को दरोगा के बेटे ने घर में नशिला दवा खा लिया। परिवार के लोग उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान दुबग्गा के बसंतकुंज निवासी मंगल सिंह (32) के तौर पर हुई है। मंगल के पिता वीरेंद्र नाथ सिंह यूपी पुलिस से दरोगा की पोस्ट से रिटायर हुए हैं। मंगल की अलीगंज में ऑटो पार्ट्स की दुकान है।
3 साल पहले उसकी शादी रस्तोगी नगर में रहने वाली अनुराधा सिंह (चंचल) से हुई थी। चंचल 25 दिन से अपने मायके में है। जिसको लेकर दोनों में कई महीने से विवाद चल रहा था।