जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में मानगो पुल के पास एक सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोनारी निवासी सूबेदार प्रसाद और रोहित के रूप में हुई है।
दोनों युवक डिमना क्षेत्र में लोडिंग और अनलोडिंग का काम करते थे। घटना उस समय हुई जब वे दिनभर का काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। मानगो पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।