राज्य न्यूज़

Baghpat: दूध व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत

by | Jul 9, 2025 | Shorts

उत्तर प्रदेश के बागपत में अज्ञात बदमाशों ने एक दूध व्यापारी को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी, और शव को जंगल में डालकर फरार हो गए। हत्या के विरोध में ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया, और सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण नेशनल हाईवे पर पहुंच गए, जहां उन्होंने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हाईवे को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल पूरा मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के संतोषपुर बागू गांव का है, जहां 26 वर्षीय विपिन कुमार रोज की तरह ही दूध लेकर बागपत जा रहा था, तभी अज्ञात बदमाशों ने दूध व्यापारी को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया, और हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हत्या की सूचना पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया, और वो घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए, जहां उन्होंने नेशनल हाईवे को जाम करते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने ग्रामीणों को शांत करते हुए हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, उसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

#SamacharPlusOTT #baghpat #firingnews

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म