राज्य न्यूज़

Hapur: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

by | Jul 8, 2025 | Shorts

11 जुलाई से शुरू हो रही कावड़ यात्रा को लेकर हापुड़ जिले का पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। कावड़ मार्गों पर पड़ने वाले ढाबा, होटल, रेस्टोरेंट व खाद्य पदार्थ की दुकानों पर क्यूआर कोड चस्पा किया जा रहे हैं। कावड़ यात्रा के दौरान अगर किसी ढाबा, रेस्टोरेंट, होटल या खाद्य पदार्थ की दुकान पर अगर किसी कावड़िया या अन्य व्यक्ति को कोई दिक्कत हो तो क्यूआर कोड के माध्यम से उस पर शिकायत कर सकते हैं जिससे तुरंत कार्रवाई की जाएगी। हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडे ने बताया कि कावड़ रूट पर पड़ने वाले होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य की दुकानों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश और फूड सेफ्टी विभाग के निर्देश अनुसार नियमों का पालन कराया जाएगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक खाद्य आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि खाद्य विभाग की ओर से क़्यूआर कोड कावड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी दुकानों पर 11 जुलाई तक चस्पा कर दिए जाएंगे।

#SamacharPlusOTT #kavadyatra2025 #hapur

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म