राज्य न्यूज़

TSK की MI New York पर दर्ज की शानदार जीत, कप्तान डुप्लेसिस ने बनाया रिकार्ड

by | Jun 30, 2025 | स्पोर्ट्स

आज टी20 क्रिकेट लीग Major League Cricket (MLC) 2025 में टेक्सास सुपर किंग्स ने एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में TSK के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 53 गेंदों में 194.34 की स्ट्राइक रेट से 103 रन बनाए|इस शानदार पारी में उन्होंने 9 छक्के और 5 चौके जड़े और अपनी टीम की पहली पारी में 223 रन के विशाल स्कोर को बनने में महत्वपूर्ण योगदान दिया|इस विशाल स्कोर के जवाब में MI सिर्फ 184 रन ही बना पाई|

इसी के साथ टेक्सास सुपर किंग्स ने दर्ज की अपनी पांचवी जीत और MI की छठी हार इस सीजन में हो गई| अंक तालिका की बात करें तो आज के मैच के बाद TSK तीसरे पायदान पर है तो वहीं MI की टीम एक पायदान खिसककर पांचवे पायदान पर पहुंच गई है| बता दें कि इस सीजन उनका दूसरा शतक है तो वहीं 2024 में उनके नाम एक शतक दर्ज था|इसी के साथ कप्तान डु प्लेसिस मेजर लीग क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं| 

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म