राज्य न्यूज़

PM मोदी क्रोएशिया के PM आंद्रेज प्लेंकोविच से द्विपक्षीय की वार्ता

by | Jun 19, 2025 | अंतरराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच से द्विपक्षीय वार्ता की। इस बातचीत में उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर विशेष रूप से जोर दिया और इसे मानवता का दुश्मन बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद उन ताकतों के खिलाफ है जो लोकतंत्र और शांति में विश्वास रखती हैं। यह वैश्विक सुरक्षा और स्थायित्व के लिए गंभीर खतरा है।

क्रोएशियाई प्रधानमंत्री आंद्रेज ने भी भारत में हुए आतंकवादी हमलों का उल्लेख किया और उन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी की सोच स्पष्ट और दृढ़ है, जिसे हमने पूरी तरह समझा और सराहा है। यह केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है। उन्होंने आतंकवाद से लड़ने में भारत के प्रयासों का समर्थन करने की बात कही। इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने क्रोएशिया की सरकार का आभार व्यक्त किया।

यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली आधिकारिक यात्रा है, जिससे दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है। यहां लगभग 17 हजार भारतीय रहते हैं, जो दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और मानवीय पुल का काम करते हैं। इस यात्रा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने G7 समिट में गेस्ट नेशन के प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने कई विश्व नेताओं से मुलाकात की और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की, जिससे भारत की भूमिका अंतरराष्ट्रीय मंच पर और अधिक प्रभावशाली होती दिखी।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म