राज्य न्यूज़

टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के मामले में जांच जारी हैं, आरोपी के बयान में ही उलझी पुलिस

by | Jul 15, 2025 | राष्ट्रीय

गुरुग्राम में 10 जुलाई को हुई टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के मामले में पुलिस की जांच पर सवाल खड़े हो रहे हैं। राधिका के पिता दीपक यादव ने उसे चार गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि वह बेटी की कमाई पर ताने सुन-सुनकर परेशान था और जब राधिका ने उसकी टेनिस एकेडमी बंद करने से इनकार कर दिया, तो उसने गुस्से में आकर यह कदम उठा लिया।

हालांकि, इस बयान को पुलिस ने अपनी जांच का आधार बना लिया है, जिस पर अब कानूनी विशेषज्ञ, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और क्रिमिनल लॉयर्स ने गंभीर आपत्ति जताई है। उनका मानना है कि केवल आरोपी के इकबालिया बयान पर आधारित जांच न केवल कमजोर है, बल्कि कोर्ट में इसका कोई ठोस मूल्य भी नहीं होता। अगर आरोपी कोर्ट में अपने बयान से मुकर गया तो पुलिस के पास पुख्ता सबूतों की कमी पड़ सकती है।

कानून विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे संवेदनशील फैमिली मर्डर केस में एक ही थ्योरी पर जांच केंद्रित करना खतरनाक हो सकता है। इससे असली अपराधी को कानूनी फायदा मिल सकता है और न्याय में बाधा आ सकती है। राधिका की हत्या ने समाज और परिवार के स्तर पर गहरी हलचल मचाई है और अब यह केस कानूनी रूप से भी जटिल होता जा रहा है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि पुलिस को बयान के अलावा अन्य सबूतों और गवाहों के आधार पर भी गंभीरता से जांच करनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और न्याय सुनिश्चित हो।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म