August 14, 2026 | 4 : 10 PM

राज्य न्यूज़

दिल्ली-NCR में बारिश का दौर, गाजियाबाद-नोएडा समेत कई जिलों में रेड अलर्ट

by | Aug 14, 2026 | ट्रेंडिंग, न्यूज़, बड़ी ख़बरें

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में गुरुवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और अलीगढ़ में शाम 5 बजे तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली के कई इलाकों में रेड अलर्ट

दिल्ली के लगभग सभी प्रमुख इलाकों के लिए भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली शामिल हैं।

राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने शाम और रात के समय भी दिल्ली में हल्की बारिश का एक और दौर आने की संभावना जताई है।

स्वतंत्रता दिवस पर कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली-NCR में सुबह से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

दोपहर से शाम के बीच राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद 16 और 17 अगस्त को भी दिल्ली-NCR में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।

हरियाणा और पंजाब में भी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर बारिश का अनुमान है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 से 20 अगस्त के बीच बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। वहीं, उत्तराखंड में 14 से 20 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने और तेज बारिश व आकाशीय बिजली के समय खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म