राज्य न्यूज़

सीकर के बजाज रोड पर स्मार्ट मीटर लगाने पर विरोध, कर्मचारियों पर भड़के स्थानीय लोग

by | Jul 14, 2025 | न्यूज़, राजस्थान

सीकर के बजाज रोड पर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची निजी कंपनी के कर्मचारियों को स्थानीय व्यापारियों और निवासियों के तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा। मामला तब बिगड़ा जब कंपनी के लोग बिना किसी पूर्व सूचना के दुकानों के बाहर लगे पुराने बिजली मीटर हटाने लगे।

व्यापारियों का आरोप है कि कंपनी के कर्मचारी बिना नंबर की गाड़ी से आए थे और उन्होंने न तो स्थानीय प्रशासन से कोई अनुमति ली थी, न ही बिजली विभाग की तरफ से कोई जानकारी साझा की गई थी। सुबह के समय जब अधिकांश दुकानें बंद थीं, तभी कर्मचारी पहुंचे और बंद दुकानों के बाहर लगे मीटर तोड़ने लगे। इससे स्थानीय लोग भड़क उठे।

जैसे ही कुछ व्यापारियों को इस कार्रवाई की जानकारी मिली, वे मौके पर पहुंचे और विरोध जताने लगे। थोड़ी ही देर में आसपास के दुकानदारों और मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों का कहना था कि मीटर बदलने की प्रक्रिया पूरी तरह असंगठित और गैरकानूनी ढंग से की जा रही थी।

हंगामा बढ़ता देख स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों से जवाब मांगना शुरू किया, लेकिन कंपनी की तरफ से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। इससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत किया। व्यापारियों ने मांग की कि भविष्य में किसी भी तरह की तकनीकी कार्रवाई से पहले उचित जानकारी दी जाए और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो। फिलहाल मामला शांत है, लेकिन व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई हुई तो बड़ा विरोध किया जाएगा।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म