हरियाणा के पानीपत के नारा गांव निवासी शिवभक्त सतनाम सिंह ने अनोखी कावड़ यात्रा पूरी की। हरिद्वार की हर की पौड़ी से 251 लीटर गंगाजल बग्गी में लेकर वो अकेले बग्गी खींचते हुए शामली पहुंचे। सतनाम का उद्देश्य गांव में सुख-शांति और समृद्धि के लिए गंगाजल लाना है। उन्होंने गो-हत्या के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की मन्नत भी मांगी। 500 किलोमीटर की इस यात्रा के बाद सतनाम 23 जुलाई को शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। उनकी भक्ति को देख लोग आश्चर्यचकित हैं और हर ओर उनकी प्रशंसा हो रही है।
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...
