राज्य न्यूज़

राहुल गांधी ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जमानत के बाद अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना

by | Jul 15, 2025 | न्यूज़, राष्ट्रीय

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। उन्होंने दोपहर में कोर्ट में सरेंडर किया और केवल पांच मिनट बाद उन्हें जमानत मिल गई। एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट आलोक वर्मा ने राहुल गांधी को 20-20 हजार रुपये के दो निजी मुचलकों पर जमानत दी। राहुल के वकील प्रांशु अग्रवाल ने अदालत में जमानत याचिका दायर की थी।

यह मामला भारतीय सेना को लेकर राहुल गांधी की एक कथित टिप्पणी से जुड़ा है। कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए उन्हें पेश होने का आदेश दिया था। लेकिन राहुल गांधी पिछली पांच सुनवाइयों में पेश नहीं हुए, जिसके चलते कोर्ट ने उन्हें समन जारी किया था। कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए राहुल गांधी दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से सीधे एमपी-एमएलए कोर्ट गए।

राहुल गांधी की ओर से उनके वकील ने कोर्ट से पेशी में छूट की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया। कोर्ट में पेश होने के बाद राहुल गांधी को जमानत मिल गई और वे सीधे अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

इस दौरान कोर्ट के बाहर काफी हलचल देखने को मिली। राहुल के काफिले के साथ पहुंचे राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा की गाड़ी को पुलिस ने गेट पर रोक दिया। इस पर दोनों नेताओं की पुलिस से बहस हो गई, जिसके बाद वे पैदल ही कोर्ट परिसर में दाखिल हुए। यह घटनाक्रम राजनीतिक और कानूनी रूप से अहम माना जा रहा है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म