श्रावण मास में हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर शिव भक्त अपने-अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं, जिसमें कलश में गंगाजल लेकर चलने वाले कावड़ियों की संख्या जहां अधिक है तो वहीं रंग बिरंगी कांवड भी देखने को मिल रही है । इस कावड़ यात्रा में शिव भक्त कांवड़िए अलग-अलग वेशभूषा में देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच मुजफ्फरनगर में एक अनोखा कावड़िया देखने को मिला जो लंका पति रावण का रूप धारण करके आया है। रावण के भेष में ये शिवभक्त हरिद्वार से दिल्ली के बुराड़ी तक पैदल यात्रा कर रहा है। इस कावड़िये की वेशभूषा,चाल-ढाल और बोलचाल हू-ब-हू रावण जैसी है। लंकेश की तरह गर्जना करते हुए यह कावड़िया शिवभक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
#SamacharPlusOTT #muzaffarnagar #kavadyatra2025
