मुरादाबाद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एनएच-9 पर दो कारों में भीषण टक्कर हो गई। भूरे शाह मजार के पास हुए इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। तेज रफ्तार और वन-वे रोड हादसे की वजह बने।
#SamacharPlusOTT #moradabad #nh9
