लखनऊ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के बावजूद बाइकर्स गैंग राजधानी की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाती दिख रही है। ऐसा ही एक मामला लखनऊ विश्विद्यालय मेट्रो स्टेशन के रोड पर देखा गया, जहां दर्जन भर से ज्यादा स्टंटबाज बाइकर्स स्टंटबाजी कर रहे थे। तभी एक बाइकर का नियंत्रण बिगड़ा और वो रोड पर गिरा जिसके बाद कुछ बाइक आपस में टकराईं और काफी बाइकर्स घायल हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया तेजी से पर वायरल है।
#SamacharPlusOTT #lucknow #bikestunt
