मई के महीने में झारखंड में जितनी गर्मी पड़नी चाहिए उतनी गर्मी नहीं पड़ रही है। दरअसल राज्य के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। रुक-रुक कर हो रही बारिश और बादल छाए रहने की वजह से गर्मी का असर बहुत अधिक नहीं हो रहा है।
मौसम में हो रहे बदलाव का सिलसिला अभी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने बताया है कि राज्य के लोगों को गर्मी और उमस से 18 मई तक राहत मिल सकती है। आज राज्य के लगभग 15 जिलों में दोपहर के बाद बारिश हो सकती है। इस दौरान में गर्जन, वज्रपात की संभावना बन रही है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

