भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में मारपीट हुई है। किशनपुर फतेहपुर में 22 डिसमिल जमीन को लेकर पड़ोसी ने एक परिवार के 8 सदस्यों पर हमला कर दिया। जख्मी यादव ने बताया कि हमलावरों में रोहित यादव, दीपक यादव, नितेश यादव, समीर यादव, अमित कुमार नाम के लोग शामिल थे।
हमले में धीरेंद्र कुमार यादव, आदित्य कुमार, प्रद्युमन कुमार, प्रशांत कुमार, लक्ष्मी देवी, सोनाली कुमारी, अंजली कुमारी, नविता देवी और प्रियंका देवी घायल हुए है। विवाद लंबे समय से चल रहा है। इससे पहले भी 5 जनवरी, 30 मार्च और 17 अप्रैल को मारपीट हुई थीं।

