जमुई में गुरुवार रात एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों शादी का पंडाल लगाने के लिए जा रहे थे। यह घटना झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुहर पहाड़ी के पास हुई है।
घटना में करहरा निवासी मुमताज अंसारी, उनका बेटा और बहनोई महबूब अंसारी घायल हुए हैं।प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

