जहानाबाद सांसद सुरेंद्र यादव को कोर्ट ने बरी कर दिया है। उनपर रेप पीड़िता और उसकी नाबालिग बेटी की पहचान सार्वजनिक करने का आरोप था। मामला 14 जून 2018 का है। एक ग्रामीण चिकित्सक अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।
घटना के दूसरे दिन पुलिस ने 6 लड़कों को पड़का। उनकी परेड कराई गई थी। घटना के अगले दिन पीड़िता और उसकी बेटी को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। उसी दौरान तत्कालीन बेलागंज विधायक और वर्तमान सांसद सुरेंद्र यादव अपने सहयोगियों के साथ अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने मीडिया के सामने पीड़िता की पहचान उजागर कर दी थी, जिससे निजता का उल्लंघन हुआ था।

