मुनस्यारी के मदकोट में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी भावना देवी का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी की धर्मपत्नी दीपा धामी ने किया। दीपा धामी ने सभी से भावना देवी को भारी बहुमत से विजय बनाने की अपील की। इस अवसर पर मुनस्यारी व्यापार संघ अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद सिंह पांगती और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भावना देवी के पति विक्रम सिंह दानू ने भी सभी से अपनी पत्नी को जिताने की अपील की।
#SamacharPlusOTT #munsyari #uttrakhand #panchayat #panchayatelection
