उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हमीरपुर मुख्यालय पहुंचे और मेरापुर सहित रमेडी डंडा के यमुना और बेतवा नदी के किनारे बाढ़ ग्रसित लोगों से बातचीत कर निरीक्षण किया। यमुना और बेतवा नदी अभी खतरे के निशान से दूरी पर है। जल शक्ति मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बाढ़ आने के दौरान शासन और प्रशासन उनके साथ है। बाढ़ ग्रसित इलाकों का निरीक्षण करने के दौरान जल शक्ति मंत्री के साथ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित जिले के आलाधिकारी मौजूद रहे।
#SamacharPlusOTT #hamirpur #upminister
