हमीरपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 85 वर्षीय वृद्धा को इलाज के लिए व्हीलचेयर पर बैठाकर 700 मीटर लंबा यमुना ब्रिज पार कराया गया। वृद्धा को कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वृद्धा ने इलेक्ट्रॉल एनर्जी ड्रिंक के धोखे में जहरीला पदार्थ खा लिया था। यमुना ब्रिज पर वाहनों का आवागमन बंद होने के कारण परिजनों ने यह तरीका अपनाया।
#SamacharPlusOTT #hamirpur #viralvideo
