गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र गांव तलहेटा से दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। तीन बाइक सवार बदमाशों ने इंडेन गैस एजेंसी के एक कर्मचारी से 50 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया। लूट के दौरान कर्मचारी से झड़प हुई, जिसमें एक आरोपी मौके पर ही पकड़ में आ गया, जबकि दो बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पकड़े गए आरोपी को रस्सी से बांधकर काबू में रखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं।
#SamacharPlusOTT #ghaziabad #gasagency
