भागलपुर के जगदीशपुर में विधवा महिला ने कांग्रेस नेता सुनील तिवारी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि घर में काम करने के लिए 4000 रुपए मंथली सैलरी देने का वादा किया था।
बातचीत का एक ऑडियो भी सामने आया है। महिला का दावा है कि सुनील ने ही उसे फोन किया था। जिसमें वो बोल रहे हैं, ‘मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता। मुझे बताइए मैंने क्या गलती की है। मैं शादी करने के लिए तैयार हूं। जितना पैसा और जमीन चाहिए बताओ। मैं उसके साथ नहीं रहना चाहती और न ही घर में काम करना चाहती हूं।’

