राज्य न्यूज़

Budaun: लोहे के दरवाजे में करंट आने से दर्दनाक मौत

by | Jul 14, 2025 | Shorts

बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला कस्बे के वार्ड नंबर 6 की रहने वाली 34 वर्षीय अतरकली सोकर उठी तो उन्होंने घर में झाडू लगाई और फिर अपने लोहे का दरवाजा खोला। जैसे ही उन्होंने दरवाजे को हाथ लगाया वैसे ही उसमें करंट आ गया और वो उसकी चपेट में आ गई। करंट लगने से युवती का शरीर झुलस गया और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात में बिजली का तार लोहे के दरवाजे पर गिर गया और उसमें करंट आ रहा था। जिस कारण ये दुखद हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने अतरकली के शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

#SamacharPlusOTT #budaun #death

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म