गंगोलीहाट में राजकीय इंटर कॉलेज डोबालखेत और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुरसुम को क्लस्टर विद्यालय योजना में शामिल करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन सौंपकर योजना को तत्काल निरस्त करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में स्कूलों की दूरी से बच्चों की पढ़ाई और भविष्य पर बुरा असर पड़ेगा। खजान गुड्डू ने चेतावनी दी कि यदि योजना जबरन लागू की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस ने क्षेत्र और बच्चों के हित में योजना को लागू न करने की मांग की है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
#SamacharPlusOTT #uttrakhand #congress
