पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने आई कार में भीषण आग लग गई। दरअसल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल का टैंकर खाली हो रहा था, उसी दोरान कार में आग लग गई। पंप कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए अग्नि शामक यंत्र से आग पर काबू पाया। कार में सवार परिवार ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। पंप कर्मचारियों की सूझ-बूझ से ये बड़ा हादसा टल गया। ये घटना आगरा के बालूगंज स्थित HP पेट्रोल पंप की बताई जा रही है।
#SamacharPlusOTT #agra #petrolpump
