बदलते दौर में अपराध का तरीका भी बदल गया है। अब अपराधी डिजिटल तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं, ऐसे अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आगरा पुलिस ने एक ऑपरेशन शुरु किया है। साइबर अपराधों को लेकर आगरा पुलिस लगातार कार्यवाई में जुटी है लेकिन शातिर साइबर फ्रॉड आए दिन लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे अपराधियों से निपटने के लिए आगरा पुलिस ने ऑपरेशन कोडब्रेक शुरू किया है। इसमें पुलिस कर्मचारियों से लेकर अधिकारी तक सब ट्रेनिंग ले रहे हैं। पहले फेज में 40 लोग शामिल है जिसमें खुद डीसीपी सिटी, डीसीपी वेस्ट, डीसीपी ईस्ट के साथ एडिशनल डीसीपी भी ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं।
#SamacharPlusOTT #agra #cybercrime #cybersecurity #cyberattack #digitalcrime
