अंकुर सोसायटी ने हरेला पर्व के अवसर पर मुनस्यारी के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और मां नन्दा देवी मंदिर परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया। सोसायटी के अध्यक्ष और सचिव ने क्षेत्रवासियों को अपनी संस्कृति और प्रकृति को बनाए रखने का आह्वान किया। महाविद्यालय की ओर से डॉ. राहुल पांडेय ने सोसायटी का धन्यवाद ज्ञापित किया। सोसायटी ने ग्रामवासियों से पौधों की देखभाल करने का अनुरोध किया।
#SamacharPlusOTT #uttrakhand #Culture #college #society #president
