हरियाणा की महिला हॉकी खिलाड़ियों और गोरखपुर के खो-खो खिलाड़ियों ने नेपाल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में जीत हासिल कर अपने देश का नाम रोशन किया है। गोरखपुर पहुंचने पर समाजसेवी संस्थाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इन युवाओं की जीत ने साबित कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। स्वागत करने वालों ने कहा कि इन बेटियों की जीत से सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।
#SamacharPlusOTT #gorakhpur #hockey
