गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के भक्सा गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने फावड़ा लेकर पुलिस प्रतिक्रिया वाहन के एक जवान को दौड़ाया और उसे जान से मारने की धमकी दी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक हाथ में फावड़ा लिए हुए पीआरवी के जवान के पीछे भाग रहा है। युवक लगातार जवान को वहां से चले जाने की धमकी दे रहा था, यह कहते हुए कि अगर वह नहीं गया तो उसे जान से मार देगा। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना के पीछे का सही कारण साफ नहीं हो पाया है। बरहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...
