राज्य न्यूज़

Moradabad: बीजेपी ब्लॉक प्रमुख की दबंगई 

by | Jul 16, 2025 | Shorts

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में सत्ता का नशा साफ नजर आया, जब बीजेपी ब्लॉक प्रमुख पति वीर सिंह सैनी ने ज़मीन के पैसों के विवाद में एक युवक को बीच सड़क पर पीट दिया। ब्लॉक प्रमुख पति वीर सिंह सैनी की पीड़ित युवक चिंटू से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि नेता जी ने अपने समर्थकों के साथ लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से युवक पर हमला कर दिया। किसी तरह घायल युवक अपनी जान बचाकर भागा और कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया और जांच शुरू कर दी है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो राहगीरों ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

#SamacharPlusOTT #moradabad #BJP

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म