गाज़ियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ हुई गैंग रेप की घटना में आख़िरकार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज़ कर ली है। पीड़िता के पिता ने इस मामले में शिकायत की थी। उनकी मुताबिक लड़की को तब निशाना बनाया गया जब उसकी माँ घर से बाहर थी। तभी पीड़िता का स्कूल मेट अपने तीन दोस्तों के साथ फ्लैट में पंहुचा और दुष्कर्म किया। तभी लड़की की माँ घर पंहुची और मौजूद आरोपियों को फ्लैट में बंद कर दिया। हालांकि बाद में पंहुचे स्थानीय निवासियों ने आरोपियों को वहां से भगा दिया।एसीपी भास्कर वर्मा के मुताबिक थानाक्षेत्र कविनगर में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई कि उसकी गैर मौजूदगी में उसकी नाबालिक लड़की के साथ एक बालअपचारी एवं उसके 03 अन्य साथियों द्वारा दुष्कर्म किया गया है। पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया था। इनमें दो आरोपियों लक्की व दीपराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। तुषार एवं उसके साथी बालअपचारी की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है।
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...
