बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के पापड़ हमजापुर गांव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई जहां एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। दरअसल 22 वर्षीय नीतेश खेती-बाड़ी का काम करता था। सोमवार को अपने खेत पर चारा काटने गया और उसे सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में परिजन नीतेश अस्पताल लेकर गए, उसके बाद झाड़ फूक भी कराई। लेकिन नीतेश की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नीतेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...
