बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के नरऊ गांव के रहने वाला 34 वर्षीय योगेश दिल्ली में ओला कार चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। सोमवार को वो दिल्ली से अपने गांव आया था। मंगलवार को उसने घर के बाहर घरेलू कलह के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत नाजुक देख परिजनों ने योगेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने योगेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...
