राज्य न्यूज़

पंजाब: 114 वर्षीय मशहूर एथलीट फौजा सिंह की सड़क हादसे में मौत, आरोपी की तलाश जारी

by | Jul 16, 2025 | न्यूज़, राष्ट्रीय

पंजाब के जालंधर जिले में 114 वर्षीय मशहूर एथलीट फौजा सिंह की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान करतारपुर के दासूपुर गांव निवासी 27 वर्षीय एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों के रूप में हुई है। वह हाल ही में, लगभग आठ दिन पहले ही विदेश से भारत आया था।

घटना में इस्तेमाल की गई फॉर्च्यूनर कार (नंबर PB 20C 7100) को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। मंगलवार की रात अमृतपाल को थाना भोगपुर लाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ की गई। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि यह हादसा 14 जुलाई को हुआ था जब फौजा सिंह सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

फौजा सिंह की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे विश्व के सबसे उम्रदराज मैराथन धावकों में से एक थे और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत माने जाते थे।

अब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि कनाडा में रहने वाले उनके बेटे, बेटियां और अन्य रिश्तेदार भारत आ रहे हैं। उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म