August 15, 2026 | 12 : 19 AM

राज्य न्यूज़

राजधानी पटना सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश, यातायात पूरी तरह बाधित

by | Jul 16, 2025 | पटना, बिहार

बिहार में एक बार फिर से मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार की सुबह राजधानी पटना सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली। लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं कुछ जगहों पर इससे दिक्कतें भी सामने आईं।

पटना के बोरिंग कैनाल रोड पर बारिश के कारण एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सुबह के व्यस्त समय में यह हादसा होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेड़ गिरने से सड़क लगभग तीन घंटे तक बंद रही, जिससे आने-जाने वालों की लंबी कतारें लग गईं। ऑफिस और स्कूल जाने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सड़क को फिर से आवाजाही के लायक बनाया गया। निगम कर्मचारियों ने पेड़ को काटकर हटाया और सड़क को साफ किया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य में इसी तरह की बारिश जारी रहने की संभावना है। विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश खेती के लिए लाभकारी साबित हो सकती है, लेकिन प्रशासन और आम लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

बारिश के चलते शहर के अन्य हिस्सों में भी जलजमाव की समस्या देखने को मिल रही है। नगर निगम ने दावा किया है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म