कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारी सुरक्षा के बीच लखनऊ एमपी/एमएलए कोर्ट रूम के अंदर पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के पूर्व निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव ने 11 फरवरी को सीजेएम कोर्ट में राहुल के खिलाफ केस दायर किया था। कोर्ट ने मंगलवार को मानहानि के मामले में राहुल गांधी को जमानत दे दी। ये मामला वर्ष 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना के बारे में दिए गए कथित अपमानजनक बयान से जुड़ा हुआ है। मंगलवार को ही कोर्ट में सरेंडर करने के बाद राहुल गांधी के वकील की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अदालत ने बीस-बीस हजार रुपए की दो जमानत दाखिल करने के आदेश के साथ राहुल गांधी को जमानत दे दी।
#SamacharPlusOTT #lucknow #rahulgandhi #inc #congress #bro #highcourt
