लखनऊ में स्कूलों के विलय के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। अपना दल कमेरावादी कि अध्यक्ष पल्लवी पटेल और कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ प्रदर्शन और हंगामा किया। नावेल्टी चौराहे से विधानसभा की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोक झोंक हुई पल्लवी पटेल ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। पल्लवी पटेल ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र और संविधान ये कहता है कि इस देश के हर नागरिक को शिक्षा मिले। योग्यता और प्रतिभा के हिसाब से उसे रोजगार दिया जाए लेकिन जिस प्रकार से मौजूदा सरकार की नीति है उस से यह स्पष्ट हो रहा है लोकतंत्र के अधिकारों को वंचितों के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है।
#SamacharPlusOTT #lucknow #upnews
